सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के पेट्रोल पंपों पर हवा की सुविधा का अभाव, आखिर जनता को कब मिलेगी बुनियादी सुविधा?

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पेट्रोल पंपों पर हवा की सुविधा का अभाव, आखिर जनता को कब मिलेगी बुनियादी सुविधा?

जिला पंचायत सभापति हरिहर जायसवाल ने उठाई जनहित की आवाज

पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का अभाव आम जनता के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई पेट्रोल पंपों पर निःशुल्क हवा, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सभापति उद्योग एवं सहकारिता श्री हरिहर जायसवाल ने मांग की है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर एक सप्ताह के भीतर हवा, पानी एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप केवल ईंधन उपलब्ध कराने का केंद्र नहीं हैं, बल्कि वहां आने वाले आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है। जनता को अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

मांग: एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर हवा, पेयजल एवं स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *